फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: कर्ज में डूबा पिता बेटियों की शादी से छाप रहा था नोट, लाखों समेटकर फरार हो जाती थी लुटेरी दुल्हन

Sat, 18 Oct 2025 03:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

लुटेरी दुल्हन गैंग के मास्टर माइंड पिता ने अपना कर्ज उतारने और लग्जरी लाइफ जीने के लिए अपनी दोनों बेटियों की कई बार शादी करवाई। योजना के मुताबिक ये लुटेरी दुल्हनें शादी के बाद ससुराल से रुपये और नकदी लेकर फरार हो जाती थीं।
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुटेरी दुल्हनों के किस्से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। सीकर जिले से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां लुटेरी दुल्हन गैंग का मास्टर माइंड खुद दुल्हन का पिता निकला। दांतारामगढ़ पुलिस ने गुड़गांव में दबिश देकर लुटेरी दुल्हन काजल को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


मामला 26 नवंबर 2024 को दर्ज हुआ था। परिवादी ताराचंद ने शिकायत दी कि उन्होंने अपने दोनों बेटों की शादी के लिए भगत सिंह से संपर्क किया। भगत सिंह ने कहा कि वह दोनों बेटों की शादी अपनी बेटियों काजल और तमन्ना के साथ करवा देगा, लेकिन इसके लिए 11 लाख रुपए देने होंगे। ताराचंद ने यह राशि दे दी।

ये भी पढ़ें: Barmer News: दीपावली पर अलर्ट पुलिस, हथियारबंद जवानों संग निकाला फ्लैग मार्च, व्यवस्था बनाए रखने की अपील
विज्ञापन


शादी संपन्न होने के दो दिन बाद ही दोनों दुल्हन और उनका परिवार जेवरात और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। ताराचंद ने कई दिनों तक स्वयं खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने पहले मास्टर माइंड भगत सिंह और उनकी पत्नी सरोज को गिरफ्तार किया। अप्रैल में पहली लुटेरी दुल्हन तमन्ना और उसका भाई पकड़ा गया। हाल ही में गुड़गांव में दबिश देकर दूसरी दुल्हन काजल को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपी पिता कर्ज में डूबा हुआ था और जयपुर में आकर रहने लगा। उसने अपनी बड़ी बेटी काजल की तीन बार शादी और एक बार सगाई कराकर लाखों रुपए ऐंठे, जबकि तमन्ना की एक बार शादी करवाई। पूरा परिवार ठगी से कमाए पैसों से लग्जरी लाइफ जी रहा था लेकिन झूठ की उम्र लंबी नहीं होती। पुलिस ने मामले में पहले ही चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया था और अब एक और लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें