फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: शॉर्ट सर्किट के कारण आग की चपेट में आया कैफे जलकर खाक, 25 लाख के नुकसान की आशंका

Sun, 05 May 2024 12:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर के रामलीला मैदान में एक कैफे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण लाखों का नुकसान होने की आशंका है। देर रात आग लगने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान स्थित एक कैफे में देर रात आग लग जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई ।आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में आग ने पूरे कैफे को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलीला मैदान स्थित ब्लू विला कैफे शॉप में यह आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि पूरा कैफे ही चपेट में आ गया। आग से कारण करीब 25 लाख रुपए के नुकसान की आशंका है। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि कैफे में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। वहीं पुलिस ने भी आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें