फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: रफ्तार ने ली श्याम दीवानी 'मीरा' की जान, खाटूश्याम निशान पदयात्रा में कार की टक्कर से आरती की मौत

Thu, 06 Jun 2024 03:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

आरती टाक रोज की तरह निशान उठाकर खाटूश्याम धाम जा रही थीं। इस दौरान खाटूश्याम की ओर से आ रही स्विफ्ट कार आरती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आरती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आरती टाक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले के रींगस में तेज रफ्तार ने फिर एक जान ले ली। सड़क हादसे में कलयुग की 'मीरा' के नाम से जानी जाने वाली खाटूश्याम की दीवानी आरती टाक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है । साथ ही आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


राजस्थान में खाटू श्याम बाबा की भक्त आरती टाक पिछले 15 साल से रोज रींगस से निशान लेकर पैदल ही खाटूधाम जाती थी। कल रींगस से पैदल निशान लेकर खाटू जा रही आरती की उसी मंदिर के रास्ते में मौत हो गई। एक स्विफ्ट कार ने श्याम दीवानी आरती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह 20 फुट उछलकर सड़क पर जा गिरीं। मौके पर ही उसकी जान चली गई। 

अजमेर के गांव भूणाभाय की रहने वाली आरती टाक साल 2008 से अबतक लगातार रींगस से खाटूधाम तक पदयात्रा करती थीं। वह रोज की तरह बुधवार को भी रींगस से निशान उठाकर खाटूश्याम धाम जा रही थीं। इस दौरान खाटूश्यामजी की ओर से आ रही स्विफ्ट कार पैदल जा रही आरती से जा भिड़ी। 
विज्ञापन


कौन थी आरती टाक
जयपुर मे नर्स की नौकरी छोड़कर आरती 2008 में खाटूश्याम धाम आ गई थीं। पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखने वाली आरती खुद पोस्ट ग्रेजुएट थीं। पहले उसने प्राइवेट अस्पताल में नौकरी की थी। इस दौरान वह 15 दिन नौकरी और 15 दिन खाटू आकर बाबा की सेवा करती थी। वह श्याम जगत मे श्याम दीवानी व कलयुग की मीरा के नाम से प्रसिद्ध थी।

श्याम जगत में शोक की लहर
हादसे के बाद कार एक पेड़ जा टकराई और भक्त आरती उछलकर बीच सड़क पर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने आरती को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। आरती के निधन से श्याम जगत में शोक की लहर है और लोग सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें