फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने सुनी लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Sat, 17 Aug 2024 04:40 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने आज सीकर के भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने शनिवार को सांवली सर्किल जयपुर बीकानेर बाईपास के पास स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने वहां पर आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुनकर उच्चाधिकारियों से समस्याओं के मौके पर ही समाधान के आदेश दिए।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए वे जनसुनवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कई लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं, जिस पर तुरंत ही अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा है।

जनसुनवाई प्रभारी ऋषिकेश कुमार ने बताया कि जनसुनवाई में आए आमजन ने कहा कि पार्टी के इस कार्य की प्रशंसा करते हैं। कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयास पार्टी ने सरकारी स्तर पर किया है यह आमजन के हित में है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, गोविंद सैनी, जगदीश कुमावत, राजकुमार जोशी, नंदकिशोर सैनी, पवन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें