फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: निकाय चुनाव को लेकर बेनीवाल का बड़ा एलान, कहा- पूरी मजबूती से लड़ेगी आरएलपी; गठबंधन पर जल्द फैसला

Mon, 10 Aug 2026 05:06 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान निकाय चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अन्य मजबूत दलों से गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है और एक-दो दिन में अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में निकाय चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने का बड़ा ऐलान किया है। चूरू जिले के सरदारशहर में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के अलावा अन्य मजबूत राजनीतिक दलों के साथ बातचीत चल रही है। एक से दो दिन में इस संबंध में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस पर साधा निशाना
सभा के दौरान बेनीवाल ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ कांग्रेस पर भी तीखे प्रहार किए। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कामकाज और नीतियों पर सवाल उठाए। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रही हालिया बयानबाजी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बेनीवाल ने इसे केवल सत्ता और कुर्सी पाने की लड़ाई करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता केवल संसाधनों की लूट-खसोट में लगे हैं और जनता के मुद्दों से उनका कोई सरोकार नहीं है।

युवाओं के मुद्दे और गठबंधन की स्थिति
पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर बेनीवाल ने कहा कि राहुल गांधी इंडिया गठबंधन में उनके सहयोगी हैं, लेकिन उनका काम करने का तरीका अलग है। बेनीवाल ने कहा कि राहुल गांधी कभी-कभार ही छात्रों के बीच जाते हैं, जबकि आरएलपी लगातार नौजवानों और छात्रों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर संघर्ष करती है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में उनकी पार्टी सबसे आगे रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   'मस्त हाथी की तरह चलता हूं, पीछे कुत्ते भौंकते रहते हैं'; किरोड़ीलाल मीणा ने किसे सुनाई खरी-खरी?
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
आरएलपी कार्यकर्ताओं में बेनीवाल के दौरे को लेकर काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी नेता ताराचंद सारण और रामकरण बैदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बेनीवाल का जोरदार स्वागत किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें