फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में शराब पीने से आठ मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, महिला समेत दो लोगों की मौत

Wed, 19 Jun 2024 06:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

राजस्थान में सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में स्थित पृथ्वीपुरा सोलर पावर प्लांट में काम करने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस मौत का कारण गर्मी और डी-हाइड्रेशन मान रही है।
विज्ञापन
दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर में पलसाना के पास पृथ्वीपुरा गांव मंगलवार रात शराब का सेवन करने के बाद महिलाओं सहित आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से एक महिला और पुरुष की बुधवार को मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पृथ्वीपुर में बना रहे 765 केवी बिजली स्टेशन के निर्माण कार्य में मजदूरी करने झारखंड से कुछ मजदूर आए हुए थे। मजदूरों ने शराब का सेवन कर लिया। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बाद में जिम्मेदार कारवा, शांति देवी, सुरेंद्र कारवा, जोखनी, भारती, राजकुमारी शकुंतला व महेंद्र को पलसाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां चिकित्सकों ने जिम्मेदार और शांति देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य को हालात सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद में रानोली पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं। चिकित्सकों ने विसरा लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें