जाते-जाते तीन जनों को जीवनदान दे गया सीकर का आदित्य
अंग दान महादान को चरितार्थ करते हुए सीकर के दांतारामगढ़ ब्लॉक में तूलिका चारणवास गांव के 15 वर्षीय युवक आदित्य के पिता ने अपने जवान बेटे का ब्रेन डेड होने पर उसके अंगदान करने का फैसला लिया। पिता जगदीश प्रसाद ने एसएमएस अस्पताल, जयपुर में उसके अंग दान किए। आदित्य ने मृत्यु के बाद भी तीन लोगों को नया जीवन दिया है, उसकी किडनी व लीवर डोनेट किए गए हैं।
शनिवार को गांव तूलिका चारणवास में आदित्य का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह, बीसीएमओ डॉ. नितेश कुमार शर्मा, जीणमाता पीएचसी के प्रभारी अधिकारी डॉ. एचएस फगेड़िया, रूपगढ़ पीएचसी के डॉ. हरिसिंह नेहरा व नर्सिंग अधिकारी रणजीत बुडानिया ने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए उनके अंगदान के निर्णय की सराहना की।
जगदीश प्रसाद के दो बच्चों में से 15 वर्षीय आदित्य सीकर के प्राइवेट स्कूल में 11वी कक्षा का छात्र था। आदित्य की बड़ी बहन रुड़की में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। जगदीश प्रसाद आदित्य को भी अधिकारी बनाना चाहते थे।
जाते-जाते तीन जनों को जीवनदान दे गया सीकर का आदित्य
जाते-जाते तीन जनों को जीवनदान दे गया सीकर का आदित्य