फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर राहत: कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल ट्रेन की घोषणा, सीकर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव

Tue, 24 Feb 2026 10:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar News: उत्तर पश्चिम रेलवे ने होली पर कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह सीकर, रींगस सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। 22 डिब्बों वाली यह ट्रेन निर्धारित तिथियों पर संचालित होगी, जिससे त्योहार पर यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेन सीकर जिले के सीकर, रींगस और रशीदपुर खोरी स्टेशन पर ठहराव करेगी। इसके अलावा सवाई माधोपुर और जयपुर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी इसका ठहराव रहेगा।

विज्ञापन

 
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि विशेष ट्रेन का संचालन सीमित तिथियों पर किया जाएगा, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके।
 
कोटा से रशीदपुर खोरी तक का समय-सारिणी
गाड़ी संख्या 09803, कोटा-रशीदपुर खोरी होली स्पेशल एक्सप्रेस 25 फरवरी और 4 मार्च को कोटा से रात 9:55 बजे रवाना होगी। ट्रेन सुबह 3:40 बजे रींगस पहुंचेगी, जहां 5 मिनट रुकने के बाद 3:45 बजे सीकर के लिए रवाना होकर 4:30 बजे सीकर पहुंचेगी। यहां से 4:35 बजे प्रस्थान कर सुबह 5:20 बजे रशीदपुर खोरी पहुंचेगी।
विज्ञापन


पढ़ें- रक्षक ही बने भक्षक: पुलिस वाले लड़की को उठाकर ले आए थाने, छेड़छाड़ के बाद मोबाइल छीना; भरतपुर में खाकी दागदार
 
वापसी यात्रा का कार्यक्रम
वापसी में गाड़ी संख्या 09804, रशीदपुर खोरी-कोटा होली स्पेशल 26 फरवरी और 5 मार्च को सुबह 6:55 बजे रशीदपुर खोरी से रवाना होगी। यह 7:10 बजे सीकर पहुंचेगी और 5 मिनट बाद 7:15 बजे रवाना होकर सुबह 8:00 बजे रींगस पहुंचेगी। यहां से 8:05 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3:55 बजे कोटा पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
अन्य स्टेशनों पर भी ठहराव
इस विशेष ट्रेन का ठहराव लाखेरी, इंद्रगढ़, दुर्गापुरा, ढहर का बालाजी और चौमूं स्टेशन पर भी रहेगा। ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 1 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 7 स्लीपर, 4 जनरल, 1 पावरकार और 1 गार्ड डिब्बा शामिल हैं। रेलवे को उम्मीद है कि इस होली स्पेशल ट्रेन के संचालन से त्योहार के दौरान यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी और भीड़ का दबाव कम होगा।
 
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें