फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: विवादित टिप्पणी के बाद खाटूश्यामजी पहुंचे किरीट भाई, बाबा श्याम के दरबार में झुकाया शीश; मांगी माफी

Thu, 23 Jul 2026 08:31 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Rajasthan News: अजमेर में कथा के दौरान बाबा श्याम को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के बाद कथावाचक किरीट भाई खाटूश्यामजी पहुंचे। उन्होंने श्री श्याम मंदिर में दर्शन कर क्षमा याचना की। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस सुरक्षा तैनात रही और उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।
विज्ञापन
किरीट भाई ने खाटूश्यामजी पहुंच कर मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में कथा के दौरान बाबा श्याम को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के बाद देशभर में श्याम भक्तों के बीच उपजे आक्रोश के बीच कथावाचक किरीट भाई खाटूश्यामजी पहुंचे। उन्होंने श्री श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन कर शीश नवाया और अपनी कथित टिप्पणी को लेकर क्षमा याचना की। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और कथावाचक मीडिया से दूरी बनाए रहे।
विज्ञापन




वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले अजमेर में आयोजित एक धार्मिक कथा के दौरान किरीट भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में बाबा श्याम के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का दावा किया गया, जिसके बाद देशभर के श्याम भक्तों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और धार्मिक संस्थाओं ने कड़ा विरोध जताया। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की थी।
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचे खाटूश्यामजी
विवाद बढ़ने के बाद किरीट भाई पुलिस सुरक्षा के बीच खाटूश्यामजी पहुंचे। उन्होंने श्री श्याम मंदिर में विधिवत दर्शन किए और बाबा श्याम के समक्ष नतमस्तक होकर क्षमा याचना की। हालांकि मंदिर परिसर में मौजूद मीडिया से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की और बिना कोई बयान दिए वहां से रवाना हो गए।

'भूल स्वीकार कर मांगी माफी'
श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहनदास चौहान ने बताया कि कथावाचक ने बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाकर अपनी भूल स्वीकार की और क्षमा मांगी। उनके अनुसार, किरीट भाई ने कहा कि भविष्य में वे बाबा श्याम की कृपा से ही लेखन और कथा का कार्य करेंगे तथा बाबा श्याम का ही प्रचार-प्रसार करेंगे। चौहान ने इसे श्रद्धा और आस्था की जीत बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान में टूट पड़ा मानसून : ब्यावर में 9 इंच बारिश, अगले दो दिन भी भारी से अतिभारी बरसात का अलर्ट

भक्तों की नजर पूरे घटनाक्रम पर रही
मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, हालांकि दर्शन व्यवस्था सामान्य रही। इस पूरे घटनाक्रम पर श्याम भक्तों की लगातार नजर बनी रही। माना जा रहा है कि क्षमा याचना के बाद विवाद कुछ हद तक शांत हो सकता है, हालांकि सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर प्रतिक्रियाएं अब भी जारी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें