फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आपसी रंजिश में परिवार पर जानलेवा हमला, जनरल स्टोर संचालक की मौत, बेटा गंभीर

Mon, 04 May 2026 07:59 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

राजस्थान के सीकर जिले के तिहावली गांव में आपसी रंजिश के चलते देर रात एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में जनरल स्टोर संचालक प्रकाश सिंह की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अभिजीत सिंह गंभीर रूप से घायल होकर जयपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के रामगढ़ सेठान थाना क्षेत्र के तिहावली गांव में आपसी रंजिश के चलते एक परिवार पर देर रात जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में जनरल स्टोर चलाने वाले प्रकाश सिंह की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अभिजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अभिजीत को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। परिवार के अन्य सदस्य भी इस हमले में जख्मी हुए हैं।

कैसे हुई घटना
परिवार के मुताबिक, रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सरपंच प्रतिनिधि ओम सिंह अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और अचानक हमला शुरू कर दिया। हमले में प्रकाश सिंह, उनका बेटा अभिजीत सिंह और मां नैन कंवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन करीब तीन घंटे तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान हमलावर घर के बाहर खड़े होकर लगातार धमकाते रहे। हालात बिगड़ने पर परिवार ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया, जो करीब 20 किलोमीटर दूर से मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


वीडियो बनाने पर भी हमला
मृतक की बेटी सपना ने बताया कि जब उसका भाई हमले का वीडियो बनाने लगा, तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। वहीं, प्रकाश सिंह की पत्नी पिंकी ने आरोप लगाया है कि इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था और पुलिस ने समय पर कोई मदद नहीं की।

पढ़ें- Jaisalmer News: गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, जैसलमेर बना सबसे गर्म शहर; कुछ देर की बारिश ने बढ़ाई उमस
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिश बनी हमले की वजह
जानकारी के अनुसार, प्रकाश सिंह ने पहले सरपंच प्रतिनिधि ओम सिंह के खिलाफ किसी काम में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसके बाद से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें