सीकर में युवती को भगा ले गया युवक
- फोटो : Social Media
सीकर में एक युवक एग्जाम सेंटर से युवती को भगा ले गया। पुलिस ने युवती को पहले ही दस्तयाब कर लिया था। अब आठ महीने से फरार आरोपी युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक नवंबर 2021 को उदयचंद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका बेटा मनीष अपनी बहन को बीएससी सेकेंड ईयर की एग्जाम दिलवाने रानोली में सेंटर पर छोड़कर आया लेकिन उनकी बेटी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुई। उसके बाद से ही वह लापता थी।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती को सीकर से ही दस्तयाब किया था। जिसके बाद युवती ने बताया कि उसका परिचित राकेश कुमार अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई बार उसके गांव रामपुरा में दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव आया हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राकेश जाट (25) निवासी रामपुरा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।