फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: खाटूश्याम में भगदड़ और दलित की मौत के विरोध में सीकर बंद, सामाजिक संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 18 Aug 2022 11:46 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

विरोध जता रहे संगठनों का कहना है कि खाटूश्यामजी में भगदड़ होने पर एकतरफा कार्रवाई की गई। केवल जाति विशेष लोगों पर कार्रवाई की गई। वहीं दलित छात्र की मौत मामले को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। इसलिए बाजार बंद रखा गया।
विज्ञापन
सीकर में बाजार बंद - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर के खाटूश्यामजी में हुई भगदड़ मामले में कार्रवाई और जालोर में दलित छात्र की मौत के विरोध में गुरुवार को सीकर बंद रखा गया है। विरोध जताने वालों ने सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं सुनी गई तो आगे बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

दोनों घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने कहा कि शिक्षक की पिटाई से एक दलित छात्र की मौत हो गई। वहीं खाटूश्यामजी में हुई भगदड़ के बाद तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। उसके बाद प्रशासन ने समाज और जाति विशेष के अधिकारियों को निलंबित कर खानापूर्ति की है। मंदिर कमेटी को बचाने का काम किया है। भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत वास्तव में मंदिर कमेटी की अव्यवस्था का नतीजा है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर  सीकर बंद रखा गया है।


आक्रोशित लोगों ने मांग की कि सरकार खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी को भंग करके देवस्थान में शामिल कर दे और व्यवस्था अपने हाथ में ले। साथ ही निलंबित अधिकारियों के वापस बहाल करे। जालोर में हुई दलित छात्र की हत्या के मामले को लेकर भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें