फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: गमगीन माहौल में हुई कांस्टेबल प्रहलाद सिंह की अंत्येष्टि, पांच साल के बेटे चिराग ने दी मुखाग्नि

Sat, 26 Aug 2023 05:11 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर में गमगीन माहौल में कांस्टेबल प्रहलाद सिंह की अंत्येष्टि हुई। सिंह के पांच साल के बेटे चिराग ने मुखाग्नि दी। पत्नी रीना कंवर सदमे से बेहोश हो गई। परिजनों सहित पुलिस अधिकारियों और गांववालों ने अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
जवान को कंधा देते हुए एडीजी दिनेश एमएन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर के चीपलाटा गांव में डीएसटी जवान कॉन्स्टेबल प्रहलाद सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के पांच साल के बेटे चिराग ने पिता को मुखाग्नि दी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ। पत्नी रीना कंवर इस सदमे में बेहोश हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि दौसा में बाइक चोरों की फायरिंग में घायल कॉन्स्टेबल प्रहलाद सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस कर्मी की मौत के बाद आज सुबह तिरंगा यात्रा के साथ पार्थिव देह को सीकर के नीमकाथाना में पैतृक निवास चीपलाटा के खातीवाला में लाया गया। इस मौके पर सीकर आईजी सत्येंद्र सिंह, नीमकाथाना कलेक्टर श्रुति भारद्वाज, एडीजे दिनेश एमएन, सीकर सांसद सुमेदानंद सरस्वती समेत ग्रामीणों और पुलिस के जवानों ने कॉन्स्टेबल प्रहलाद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पांच साल के बेटे चिराग ने पिता को दी मुखाग्नि 
पार्थिव देह को श्रद्धांजलि के बाद में मोक्षधाम ले जाया गया। जहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान के साथ पुलिस जवान का अंतिम संस्कार किया गया। जहां पांच साल के बेटे चिराग ने पिता को मुखाग्नि दी। पुलिसकर्मी प्रहलाद के अंतिम संस्कार में हजारों ग्रामीणों ने उनके सम्मान में नारे लगाते हुए कांस्टेबल प्रहलाद सिंह को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें