एटीएम लूट के आरोपी और सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : social media
राजस्थान के जयपुर में बगरू थाना इलाके से रात तीन बजे हुई एटीएम लूट के मामले में सिकंदरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। पुलिस ने नाकेबंदी कर तीन बदमाशों के पास से लूटा हुआ एटीएम, गैसकटर और एक पिकअप गाड़ी बरामद की है।
बता दें कि आरोपियों ने राजस्थान के जयपुर में बगरू थाने के लिंक रोड में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को निशाना बनाया था। गुरुवार रात करीब तीन बजे आधा दर्जन बदमाश ने एटीएम बूथ पर पहुंचे। मशीन के बोल्ट खोले और गैस कटर से एटीएम को काट दिया। इसके बाद रुपये से भरा एटीएम पिकअप में डालकर फरार हो गए। फिल्मी स्टाइल में की गई एटीएम लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गए गई थी।
ये हुए गिरफ्तार
आईजी जयपुर ग्रामीण उमेश चंद्र दत्ता के अनुसार रात तीन बजे बगरू से एटीएम तोड़कर ले जा रहे बदमाश लोकेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 27 साल निवासी खडकपुर थाना रैणी जिला अलवर, गणेश चौधरी उम्र 28 साल निवासी चोरू थाना फागी जिला जयपुर ग्रामीण और हितेश सैनी उम्र 20 साल निवासी बव का बास खोहरा थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर को सिकन्दरा चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों से अन्य वारदात का भी खुलासा हुआ है। बदमाशों ने पूर्व में बालाहेडी, मौजपुर व बनोखर में भी एटीएम लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।