फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ShriGangaNagar News:  पेट्रोल बम के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, पड़ोसी के मकान पर हमला करने के लिए बनाए थे

Thu, 28 Mar 2024 10:59 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला,श्रीगंगानगर

सार

एसएचओ गोविंदसिंह ने बताया कि पुलिस को श्यामनगर के एक मकान में पेट्रोल बम बनाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर श्याम नगर के सिकलीगर मोहल्ले में कार्रवाई की गई। पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर में पुलिस ने शहर के श्यामनगर स्थित सिकलीगर मोहल्ले से एक मकान से सात पेट्रोल बम बरामद किए हैं। साथ ही पेट्रोल बम बनाने की सामग्री और दो छुरी भी बरामद की गई हैं। इस दौरान पुलिस ने दोनों महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं की पड़ोस के परिवार से रंजिश थी। वे उस परिवार पर हमला करना चाहती थीं और इसी के लिए उन्होंने घर में पेट्रोल बम तैयार किए थे। समय रहते पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और उन्होंने मौके से पेट्रोल बम  जब्त कर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दोनों पर पहले भी दर्ज हैं मामले
एसएचओ गोविंदसिंह ने बताया कि पुलिस को श्यामनगर के एक मकान में पेट्रोल बम बनाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर श्याम नगर के सिकलीगर मोहल्ले में कार्रवाई की गई। मौके से जसविंद्र कौर उर्फ जस्सी (26) और ऊषा (30) पुत्री अजायबसिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के पास सात पेट्रोल बम, पेट्रोल बम बनाने की सामग्री, एक तलवार और दो छुरी बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई केदार लाल को दी है। 

बम बनाने के काम में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी जसविंद्र पर एक और ऊषा पर तीन मामले पहले ही दर्ज हैं। इनमें मारपीट सहित कई धाराओं में मामले हैं। दोनों आरोपी महिलाओं ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उनकी पड़ोस के परिवार से रंजिश है। ऐसे में उन्होंने पड़ोस के परिवार पर हमला करने की योजना बनाई थी। इसी के लिए ये पेट्रोल बम तैयार किए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर पेट्रोल बम जब्त कर लिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें