इस भट्ठी में जलाकर की थी हत्या। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मामले की पैरवी कर रहे सरकार की ओर से नियुक्त जयपुर निवासी पीपी महावीर किशनावत ने कहा कि दो अगस्त 2023 को कोटड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जिंदा कोयले की भट्ठी में जला दिया था। इस मामले में दोनों सगे भाई कालू और कान्हा ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक महीने में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। शनिवार को न्यायालय ने सात आरोपियों को बरी करते हुए मुख्य दोनों सगे भाई मुलजिम कालू व कान्हा पर दोष सिद्ध करार दिया। वहीं, जिन सात आरोपियों को बरी किया है, इसकी हम हाईकोर्ट में सरकार की तरफ से अपील करेंगे। आखिर कहां खामी रह गई, जिससे सात आरोपी बरी हो गए?
पीड़ता की मां की आंख से छलके आंसू
शनिवार को इस फैसले के दौरान पीड़िता की मां न्यायालय में मौजूद थी। पीड़िता की मां को सात आरोपियों को बरी करने की बात पता चला तो उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। मृतका की मां ने कहा कि मैं तो सभी आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर रही थी। इन्होंने मेरी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर कोयले की भट्ठी में जला दिया। अब हमें और डर सताने लग गया कि इन आरोपियों के जेल से बाहर आने के बाद हम खेत पर कैसे जाएंगे।