फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahpura News: मेनाल के झरने के तेज बहाव बह गया भीलवाड़ा का युवक, दोस्त को लोगों ने बचाया, नहाते समय हुआ हादसा

Mon, 05 Aug 2024 10:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहपुरा

सार

दोनों दोस्त यहां घूमने आए थे। इस दौरान नहाते समय तेज बहाव में फिसलकर झरने में बहने लगे। एक तो लोगों ने बचा लिया लिया, लेकिन दूसरा दोस्त 150 फीट नीचे खाई में गिर गया।
विज्ञापन
पानी में बह गया युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ की सीमा पर स्थित बिजोलिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेनाल झरने में सोमवार को एक युवक की बहने से मौत हो गई। 26 वर्षीय भीलवाड़ा भवानी नगर निवासी कन्हैयालाल बेरवा अपने दोस्त शास्त्री नगर निवासी अक्षित धोबी के साथ मेनाल झरने में घूमने आया था। इस दौरान नहाते समय अचानक तेज बहाव में बहने लगा। अक्षित ने एक चट्टान को पकड़ लिया, वहां मौजूद अन्य पर्यटकों ने उसे तो बचा लिया, लेकिन कन्हैयालाल झरने में बहते हुए 150 फीट नीचे गिर गया।

विज्ञापन


अक्षित ने बताया कि उसका दोस्त शादीसुदा है। दोनों यहां घूमने आए थे। इस दौरान नहाते समय तेज बहाव में फिसलकर झरने में बह गए। दोस्त 150 फीट नीचे खाई में गिर गया। सूचना पर बेंगू तहसीलदार धर्मेंद्र स्वामी सहित पुलिस जाप्ते ने मेनाल खाई में पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की। खाई में गोताखोर युवक की तलाश करने में जुटे रहे।

एक महीने में चार हादसे
विदित रहे कि बीते एक माह के अंदर मेनाल में ये चैथा बड़ा हादसा है। इससे पहले एक नंदी की तेज बहाव में बहने से मौत हो गई है। 2 बार 5 युवकों को बहने से रेस्क्यू किया गया है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे तेज बहाव वाले पानी में न उतरें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। यह अपील विशेष रूप से उन स्थानों पर लागू होती है, जहां जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है और परिस्थितियां खतरनाक हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें