फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने देश को परिवारवाद, जातिवाद दिया : सुधांशु त्रिवेदी

Fri, 19 Apr 2019 05:05 PM IST
अमर शर्मा भाषा, जयपुर
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कहा कि इस देश को परिवारवाद और जातिवाद कांग्रेस की देन है। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी के विरोध के नाम पर जनता को छलने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


संवाददाताओं से यहां बातचीत में त्रिवेदी ने कहा, "देश में दो दुर्गुण- जातिवाद और परिवारवाद कांग्रेस ने दिये और आज यही दोनों कांग्रेस के लिये असहज और अपमानजनक स्थिति का कारण बने हैं।" 

बसपा प्रमुख मायावती और सपा नेता मुलायम सिंह यादव के एक मंच पर आने का जिक्र करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि कभी एक दूसरे के खिलाफ जान से मारने के मुकदमे दर्ज करवाने वाले आज गले मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "केवल मोदी विरोध में जनता को छलने का प्रयास किया जा रहा है।" 

त्रिवेदी ने राजस्थान में कानून-व्यवस्था ठप होने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देना तय किया लेकिन उसका फायदा राज्य के युवाओं को नहीं मिल पाया है। यहां पर आयुष्मान योजना को भी लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें