फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी के घर चल रहा था सेक्स रैकेट!

Sat, 05 Jul 2014 10:18 AM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर में एक आयकर अधिकारी के घर में किराए पर रहने वाली युवतियों ने इसे सेक्स रैकेट का अड्डा बना डाला।
विज्ञापन


श्यामनगर थाना पुलिस ने अधिकारी के घर पर छापेमारी करके रैकेट के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीनों युवतियों और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार जयपुर के श्याम नगर स्थित किशन नगर कॉलोनी में एक आयकर अधिकारी के मकान में युवतियां छह महीने से किराए पर रह रही थी।
Trending Videos

पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

गिरफ्तार महिलाओं में से एक पूनम मुम्बई और दूसरी अरविना खातून दिल्ली की निवासी हैं, जबकि इस गिरोह की सरगना प्रिया सेठ मूलत: पाली के नजदीक फालना की रहने वाली है।

इनके साथ पकड़ा गया ग्राहक गजानंद शर्मा जयपुर का निवासी है।

तलाशी में प्रिया के पास से 50 हजार, पूनम के पास 12 हजार और अरविना के पास से 18 हजार रुपए के साथ अन्य अनैतिक कार्य का सामान मिला।
विज्ञापन

गिरोह की सरगना भी गिरफ्तार

सोढ़ाला एसीपी प्रेमदान रत्नू ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्याम नगर स्थित मकान नंबर के 74 में बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार किया जा रहा है।

तस्दीक के लिए श्याम नगर एसएचओ चंद्रप्रकाश चौधरी को निर्देश दिए गए। पुलिस की ओर से भेजे गए बोगस ग्राहक के इशारे पर पुलिस टीम ने उक्त मकान पर छापा मारा तो दो अलग-अलग कमरों से सभी को गिरफ्तार किया गया।

प्रिया सेठ लड़कियों को लेकर आती थी और उसी ने ही मकान किराए पर ले रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें