फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चोरी करते पकड़े गए नौकर ने मालकिन से किया दुष्कर्म का प्रयास, एक लाख नगदी और जेवरात लेकर भागा   

Sat, 11 Jun 2022 03:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पीड़ित परिवार ने आरोपी नौकर को बीस दिन पहले ही काम पर रखा गया था। कुछ दिन पहले उसने घर में लगे कैमरों की दिशा बदल दी थी। इससे साफ है कि आरोपी ने सोची समझी साजिश के तहत ही वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर में एक नौकरी चोरी करते हुए पकड़ा गया तो उसने मालकिन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका विरोध करते हुए पीड़िता जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान मकान के बाहर काम कर रहे दो लोगों ने उसकी आवाज सुनी और दरवाजे की घंटी बजाई। जैसे-तैसे पीड़िता ने दरवाजा खोला तो आरोपी मौके से फरार हो गया। वह घर से एक लाख रुपए और सोने के जेवरात भी ले गया है।

विज्ञापन

  
थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया, पीड़ित महिला शुक्रवार देर रात अपने परिवार के साथ थाने आए और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। उसने अपनी रिपोर्ट में बताया, गुरुवार को उसका पति और बेटा काम पर चले गए थे। ऑटोमोटिक होने के कारण दरवाजे अपने आप ही बंद हो गए। इस दौरान नौकर रोशन रसोई में काम कर रहा था। दस मिनट बाद उसकी आंख तो रोशन को आवाज लगाई, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। पीड़िता ने घर की चाबियों का गुच्छा देखा तो वो भी नहीं मिला। ऐसे वह तुरंत पहली मंजिल पर पहुची और देखा कि अलमारी खुली है और रोशन अपनी जेब में रुपये और जेवर रख रहा है।

पीड़िता के आवाज लगाते ही वह चौंक गया, उसने रोशन से चोरी करने के लिए मना किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता की तरफ झपटा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। डरी-सहमी पीड़िता विरोध करते हुए आरोपी के चंगुल से छूटकर प्रथम मंजिल से भूतल की तरफ चिल्लाते हुए भागी। पीछे-पीछे आए आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। तब तक पीड़िता की चीख सुनकर मकान के बाहर काम कर रहे दो लोगों ने दरवाजे की घंटी बजाई। उसने हिम्मत कर आरोपी के चंगुल से छूटकर गेट खोल दिया। बाहर से आए दोनों लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर महारानी कॉलेज के अंदर से होता हुआ फरार हो गया। वारदात में घायल पीड़िता ने तबीयत सही होने पर शुक्रवार देर रात अशोक नगर थाने में केस दर्ज करावाया। 
विज्ञापन


घर में लगे कैमरों से की थी छेड़छाड़ 
पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार ने नौकर को करीब बीस दिन पहले ही काम पर रखा गया था। पुलिस ने पीड़िता के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें कुछ चौंका देने वाली चीजें सामने आईं। आरोपी नौकर रोशन ने कुछ दिन पहले घर में लगे कैमरों की दिशा बदल दी थी। इससे साफ है कि आरोपी ने सोची समझी साजिश के तहत ही वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी 1 लाख नगद ,1 चैन और 3 सोने की अंगूठियां लेकर फरार हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें