फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना में 3865 यात्रियों का चयन, मंत्री की अध्यक्षता में निकाली गई लॉटरी

Thu, 25 May 2023 09:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री योजना में प्रदेश के 3865 यात्रियों का चयन हुआ है। इन यात्रियों को सरकार की ओर से नि:शुल्क तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए गुरुवार के ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई थी।
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री योजना में निकाली गई लॉटरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार की महत्वकांक्षी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्री योजना के तहत मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति ने गुरुवार को तीर्थयात्रियों की ऑनलाइन लॉटरी निकाली।

विज्ञापन


यूडीएच मंत्री शांति कुमार धारीवाल के निवास पर निकाली गई ऑनलाइन लॉटरी के दौरान जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) शंकरलाल सैनी उपस्थित रहे। इस ऑनलाइन लॉटरी के तहत कुल 3 हजार 865 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया, जिन्हें राज्य सरकार की तरफ से निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।  

इस मौके पर मंत्री धारीवाल ने विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से यात्रियों का चयन किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि लॉटरी के माध्यम से हवाई तीर्थयात्रा के लिए कुल 386 यात्रियों और रेल से तीर्थयात्रा के लिए 3 हजार 479 यात्रियों का चयन किया गया। उन्होंने जिले से चयनित समस्त 3 हजार 865 यात्रियों को निःशुल्क तीर्थयात्रा के लिए शुभकामना भी दी। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जिला स्तरीय समिति के अन्य सदस्य वर्चुअल वीसी के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग के उपनिदेशक ऋतेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन तीर्थ स्थलों की करवाई जाएगी निःशुल्क तीर्थ यात्रा
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि चयनित 386 तीर्थयात्रियों को पशुपतिनाथ-काठमांडू की यात्रा हवाई जहाज से करवाई जाएगी। इसी प्रकार 3 हजार 479 यात्रियों को रेल द्वारा रामेश्वरम-मदुरैई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृंदावन- बरसाना, सम्मेदशिखर-पावापुरी, उज्जैन-ओमकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर (नासिक), गंगासागर (कोलकत्ता), कामाख्या (गुवाहटी), हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या, बिहार शरीफ और वेलनकानी चर्च (तमिलनाडु) की यात्रा करवाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें