फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : पूरे राजस्थान में एक महीने के लिए धारा 144 लागू, राज्य गृह विभाग ने दी जानकारी

Tue, 20 Apr 2021 06:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

  • कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राजस्थान में 22 अप्रैल से 21 मई तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू
विज्ञापन
अशोक गहलोत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राजस्थान में 22 अप्रैल से 21 मई तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू की जाएगी। राज्य गृह विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले
राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के आठ अधिकारियों के तबादले व पदस्थापन आदेश बुधवार को जारी किए जिसके तहत दिनेश कुमार यादव को जयपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजेंद्र भट्ट उदयपुर के नये संभागीय आयुक्त होंगे।

इसी तरह विकास सीतारामजी भाले को शासन सचिव (खेल व युवा मामले), जितेंद्र कुमार उपाध्याय को आयुक्त देवस्थान विभाग बनाया गया है। वहीं नथमल डिडेल हनुमानगढ़ व लोकबंधु बाड़मेर के नये जिला कलेक्टर होंगे। इसके अलावा अवधेश मीणा व मेघराज सिंह रतनू का भी तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच सरकार ने दो आईएएस आबकारी आयुक्त जोगाराम व राजस्थान राज्य खनिज व खान निगम के निदेशक ओम प्रकाश कसेरा की सेवाएं अस्थाई तौर पर स्वास्थ्य विभाग के अधीन की हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें