फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रिकॉर्ड ठंड के बीच बीकानेर, अजमेर और उदयपुर के स्कूल 18 तक बंद, बाकी जगह बदला समय

Mon, 16 Jan 2023 10:44 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

शिक्षा विभाग ने देर रात आदेश जारी कर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को अपने जिले के अनुसार विद्यालय में अवकाश के संबंध में निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। इसके तहत बीकानेर, अजमेर और उदयपुर में 18 तक अवकाश घोषित हुआ है।
विज्ञापन
राजस्थान में रिकॉर्ड ठंड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला कलेक्टरों को 18 जनवरी तक अपने जिले के मौसम के अनुरूप निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग के देर रात जारी आदेश में कहा गया कि प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को अपने जिले के अनुसार विद्यालय में अवकाश करने और विद्यालयों के संचालन की अवधि को कम करने के लिए अधिकृत हैं।
विज्ञापन


जयपुर में नहीं रहेगा अवकाश
इस आदेश के जारी होने के बाद बीकानेर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए तीन दिन का अवकाश घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 16 से 18 जनवरी तक कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। इस दौरान समस्त विद्यालयों के कार्मिक और शिक्षक, विभागीय समयानुसार उपस्थिति देना सुनिश्चित करेंगे। वहीं, उदयपुर में भी आठवीं कक्षा और अजमेर में पांचवीं कक्षा तक के बच्चों का अवकाश 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जयपुर में अवकाश नहीं रहेगा। जयपुर कलेक्टर ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। 18 जनवरी तक स्कूल सुबह 10 बजे से संचालित किए जाएंगे। 

इससे पहले जनवरी के पहले पखवाड़े में प्रदेश में कई जिलों में तापमान में आई गिरावट के बाद स्कूली विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 15 जनवरी तक जिला कलेक्टरों को स्कूलों में अवकाश देने के लिए अधिकृत किया था। लेकिन मौसम विभाग के एक बार फिर अलर्ट जारी करने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जिला कलेक्टर को अब 18 जनवरी तक निर्णय लेने के लिए अधिकृत करते हुए पत्र भेजा है। रविवार को अवकाश के दिन माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें