फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranthambhore: जंगल से निकलकर नेशनल हाईवे पर पहुंची बाघिन नूर, गाय का शिकार किया; दहशत में आए लोग

Fri, 10 Apr 2026 09:59 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

रणथंभौर की मशहूर बाघिन टी-39 नूर नेशनल हाईवे-552 टोंक-चिरगांव हाईवे पर आ गई और बोदल गांव के पास एक गाय का शिकार किया। वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी है। बाघिन के शाम तक जंगल लौटने की उम्मीद है, नहीं लौटने पर उसे ट्रैंकुलाइज करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे में पहुंची बाघिन नूर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर के रणथंभौर के घने जंगलों की मशहूर बाघिन टी-39 नूर जंगल की सीमाएं लांघकर नेशनल हाईवे-552 टोंक-चिरगांव नेशनल हाईवे के किनारे आ पहुंची है और वहां बोदल गांव के आबादी क्षेत्र के नजदीक  उघाड़ पुलिया के पास एक गाय को अपना निशाना बनाया। शिकार करने के बाद बाघिन हाईवे किनारे ही अपने शिकार के साथ डटी हुई है। इस खबर के फैलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए। खतरे से बेखबर भीड़ बाघिन को देखने के लिए उमड़ पड़ी जिसने स्थिति को और संवेदनशील बना दिया। 
विज्ञापन


इलाके में दहशत बढ़ी
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को दूर हटाकर बाघिन की निगरानी में जुट गई। गौरतलब है कि बाघिन नूर का यह पहला मूवमेंट नहीं है। सुबह-सवेरे ही वह जैतपुरा गांव के पास इसी हाईवे पर टहलते हुए देखी गई थी। तब से उसका आवागमन नेशनल हाईवे- 552 के आसपास ही बना हुआ है। अब उसने बोदल उघाड़ पुलिया के नजदीक गाय का शिकार कर इलाके में दहशत और बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अतीक अहमद जैसा हाल करने की धमकी मिली, बोले- धमकियों से डरने वाला नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की टीम इस वक्त शाम ढलने का इंतजार कर रही है। वनकर्मियों को उम्मीद है कि अंधेरा होने के बाद बाघिन खुद-ब-खुद अपने वन क्षेत्र में वापस लौट जाएगी। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो विभाग को बाघिन को बेहोश कर वापस जंगल में छोड़ने का कठिन निर्णय लेना पड़ेगा। वनकर्मियों ने आमजन से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से उस क्षेत्र में न जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें