फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया! मौत से फैली सनसनी; प्रेम प्रसंग की भी बात आई सामने

Tue, 24 Mar 2026 07:37 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में युवक लोकेश मीणा को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की घटना सामने आई। घायल अवस्था में उसने चार लोगों पर आरोप लगाए, लेकिन बीच रास्ते मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है।
विज्ञापन
मृतक लोकेश मीणा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के धनौली गांव से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

 
कहासुनी के बाद हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार भार नदी गांव निवासी लोकेश मीणा धनौली गांव पहुंचा था। यहां एक मकान पर उसके और परिवारजनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद हालात बिगड़ गए और आगजनी की घटना सामने आई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लोकेश ने खुद पेट्रोल डालकर आग लगाई या किसी अन्य ने यह कृत्य किया।
 
गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया
घटना में लोकेश मीणा बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सामान्य चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जयपुर के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें- Jaipur News: जगतपुरा में लिफ्ट गिरने से हादसा; एक ही परिवार के 8 लोग घायल, एक का पैर टूटा
 
बयान में लगाए गंभीर आरोप
गंभीर हालत में लोकेश मीणा ने पुलिस को दिए अपने पर्चा बयान में धनौली गांव की पूजा मीणा, उसके भाई कुलदीप मीणा, मां काली मीणा और पिता हरी राम मीणा पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। लोकेश के अनुसार उसने इन लोगों को 7 से 8 लाख रुपये उधार दिए थे और पैसे लौटाने के बहाने उसे बुलाया गया।
विज्ञापन

 
रास्ते में हुई मौत, बढ़ी संवेदनशीलता
जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही लोकेश मीणा ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है, जिससे प्रशासन भी सतर्क हो गया है। घटना को लेकर प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की भी चर्चा सामने आ रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और सच्चाई सामने आने का इंतजार है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें