फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: डीजे पर डांस को लेकर विवाद बना जानलेवा, शादी समारोह में युवक की चाकू मारकर हत्या

Tue, 17 Mar 2026 04:55 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद में युवक विशाल की चाकू मारकर हत्या हो गई। पुलिस ने 6 नामजद सहित 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
शादी समारोह में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र के सीमेंट फैक्टरी इलाके में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। आपसी कहासुनी के बीच एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

 
शादी समारोह में हुआ विवाद
मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के अनुसार सीमेंट फैक्टरी कॉलोनी निवासी संजय कलोशिया के यहां बेटी की शादी थी, जिसमें कोटा से बारात आई हुई थी। इसी दौरान रात करीब दस से ग्यारह बजे के बीच डीजे पर नाचने को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने कोटा निवासी विशाल पर चाकू से हमला कर दिया।
 
अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
हमले में गंभीर रूप से घायल विशाल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय विशाल पुत्र रमेश उर्फ रघुवीर चंद निवासी काली बस्ती, थर्मल चौराहा, शकरपुरा थाना कुन्हाड़ी कोटा के रूप में हुई है।
विज्ञापन




पढ़ें- Sawai Madhopur: अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की मौत; हादसे को लेकर अलग-अलग दावे, क्या है सच?
विज्ञापन

 
मामला दर्ज, आरोपियों से पूछताछ जारी
घटना के बाद मृतक के पिता रमेश ने मानटाउन थाने में आठ नामजद सहित अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 नामजद और 4 अन्य संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
 
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें