सवाई माधोपुर में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा रविवार को सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने इटावा बालाजी में आयोजित विशाल पद दंगल कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में ग्रामीणों और आयोजकों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
डॉ. मीणा का काफिला जैसे ही इटावा गांव के समीप पहुंचा, बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथी और बैंड-बाजे के साथ स्वागत के लिए मौजूद थे। ग्रामीणों ने उन्हें हाथी पर बैठाकर जुलूस के रूप में पद दंगल स्थल तक पहुंचाया। इस दौरान जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा भी की गई। सैकड़ों ग्रामीण जुलूस में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर उन्होंने बालाजी के दर्शन किए।
संस्कृति संरक्षण का सशक्त माध्यम है पद दंगल
उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से उनका लाभ लेने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें- अजमेर आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी : 23,500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण; 21 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
समाज और जनता के आभार का किया उल्लेख
उन्होंने कहा, “मैं हर चक्रव्यूह में प्रवेश तो कर जाता हूं, लेकिन उसे तोड़ने की शक्ति मुझे जनता जनार्दन से ही मिलती है।” उन्होंने सामाजिक मूल्यों में आ रही गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों को अच्छे संस्कार देने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने धार्मिक प्रसंगों का उल्लेख भी किया और अंत में जनता से निरंतर सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा जताई।
डॉक्टर किरोडी ने पद दंगल कार्यक्रम में की शिरकत
डॉक्टर किरोडी ने पद दंगल कार्यक्रम में की शिरकत
डॉक्टर किरोडी ने पद दंगल कार्यक्रम में की शिरकत