फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: आज 261 साल का हुआ सवाई माधोपुर, महाराजा सवाई माधो सिंह ने की थी स्थापना

Fri, 19 Jan 2024 07:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर जिला शुक्रवार को 261 साल का हो गया। सवाई माधोपुर शहर की स्थापना जयपुर के तत्कालीन महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम द्वारा 1763 में की गई थी।
विज्ञापन
सवाई माधोपुर स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर शहर के 261वें स्थापना दिवस को प्रशासन द्वारा सवाई माधोपुर उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। शहर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। शहर के 261वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह जिला कलेक्टर डॉक्टर खुशाल यादव व पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन ने रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना की और दो दिवसीय कार्यक्रमों का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इसके पश्चात रामसिंहपुरा के राजीव गांधी संग्रहालय में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करके अवलोकन किया। इसके उपरांत बजरिया के नगर परिषद परिसर में सवाई माधो सिंह प्रथम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर डॉक्टर खुशाल यादव ने सवाई माधोपुर की स्थापना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

विज्ञापन


साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रमों में नागरिकों से शिरकत करने का आह्वान किया। स्थापना दिवस के अंतर्गत भेरू दरवाजे से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें कई कलाकार विभिन्न वेशभूषाओं में सुसज्जित होकर नाचते गाते तथा अपने विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए। जो लोगों की खास आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन




शोभायात्रा में बड़ी तादाद में महिलाएं स्कूली बच्चे आदि भी मौजूद रहे। शोभायात्रा का समापन शहर स्थित राजबाग मैदान पहुंचकर हुआ। जहां पर भी भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जहां विभिन्न स्कूली बच्चों ने बैंड का प्रदर्शन किया तथा कलाकारों ने अपने अद्भुत नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री एंव सवाई माधोपुर विधायक डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा भी मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें