फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: टाइगर टी 58 की हार्ट अटैक से हुई आकस्मिक मौत, मेडिकल बोर्ड ने जांच के लिए विसरा भेजा

Mon, 08 Jul 2024 01:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार


रविवार को रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर टी 58 की अचानक मौत हो गई। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया। बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया टाइगर की मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन अन्य संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता, इसके लिए टाइगर का विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में रविवार को टाइगर टी 58 की आकस्मिक रूप से मौत होने से वन अधिकारी सकते में आ गए। वन विभाग ने टाइगर टी 58 का शव अपने कब्जे में लिया और राज बाग नाका चौकी पहुंचाया, जहां आज मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में टाइगर के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पशु चिकित्सकों के मुताबिक प्रथम दृष्टया टाइगर की मौत अचानक हृदयघात के कारण हुई है। पशु चिकित्सकों का कहना है कि जहर व अन्य कारणों की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। टाइगर के शव से सेम्पल विसरा लिया गया है, जिसे बरेली एवं भरतपुर में जाँच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल रविवार को टाइगर टी 58 का मूवमेंट हिंदवाड़ गांव के नजदीक था। बताया जा रहा है कि इस दौरान टाइगर ने वहां एक भैंस का भी शिकार किया था। हिंदवाड़ गांव के नजदीक ही टाइगर टी 58 एक खेत में बैठा हुआ था, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे थे और टाइगर की मॉनिटरिंग भी की जा रही थी लेकिन रविवार शाम को अचानक टाइगर की मौत हो गई, जिससे मौत की दूसरी संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

मेडिकल बोर्ड द्वारा विसरा लेकर जांच रिपोर्ट के लिए प्रयोगशाला को भेजा गया है। प्रमुख रूप से विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही टाइगर की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम करने के बाद टाइगर के शव का विधिवत रूप से अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें