फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: गर्मी के साथ ही बढ़ने लगी पानी की किल्लत, महिलाओं ने जलदाय विभाग को दी धरने की चेतावनी

Sun, 07 Apr 2024 03:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

गर्मी के तीखे तेवरों के बीच शहर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में पानी की समस्या बढ़ने लगी है। गहराते पेयजल संकट से महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के तेवर जैसे-जैसे तीखे होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे जिला मुख्यालय की विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों में पेयजल की किल्लत बढ़ती जा रही है। ऐसे ही शहर के आपनपुर स्थित बैरवा मोहल्ले में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय महिलाओं का कहना है कि गत एक महीने से नलों में पानी नहीं आ रहा है, जिसके चलते महिलाओं को पीने के पानी के लिए दूरदराज तक जाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


पानी की किल्ल्त के चलते महिलाएं दूर के किसी निजी बोरिंग या किसी सरकारी हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं। टैंकर को लेकर महिलाओं का कहना है कि पानी के एक टैंकर के लिए 500 से 700 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। मोहल्ले में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। ऐसे में महिलाओं का कहना है कि यदि जल्द ही जलदाय विभाग द्वारा पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा और कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना देना पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें