फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: नव संवत्सर समिति के समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, कृषि मंत्री ने दी शुभकामनाएं

Sun, 30 Mar 2025 04:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

जिला मुख्यालय स्थित एक मैरिज गार्डन में नव संवत्सर समिति द्वारा चैत्र प्रतिपदा भारतीय नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित उत्सव मैरिज गार्डन में नव संवत्सर समिति द्वारा भारतीय परंपराओं के अनुसार चैत्र प्रतिपदा नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल हुए और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए।

विज्ञापन


समारोह में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री और सवाई माधोपुर विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें नन्हें कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: जोबनेर के प्राचीन ज्वाला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नवरात्रि पर विशेष पूजन का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबोधन में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सही मायनों में यही भारतीय नववर्ष है, जबकि 1 जनवरी को मनाया जाने वाला नया साल हमारी परंपराओं के अनुरूप नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की और राणा सांगा पर सपा सांसद द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने इस आयोजन की सराहना की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें