फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: हमसफर एक्सप्रेस में 30 हजार के मोबाइल की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया मोबाइल

Sun, 30 Mar 2025 02:49 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड रेलवे पुलिस ने तीन महीने पहले ट्रेन में हुई मोबाइल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस द्वारा इन दिनों अनसुलझे मामलों को सुलझाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे पुलिस ने करीब तीन महीने पहले हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से हुई मोबाइल चोरी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया 30 हजार रुपये मूल्य का एक मोबाइल भी जब्त किया है।
विज्ञापन


आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने और अनसुलझे मामलों को सुलझाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 5 जनवरी 2025 को ट्रेन संख्या 22932 में हुई मोबाइल चोरी की जांच शुरू की गई थी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: ग्रीष्मावकाश में यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा, रेलवे ने की विशेष ट्रेनों की घोषणा
विज्ञापन


तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच के दौरान कुणावती, थाना मकराना, जिला नागौर निवासी संतोष पत्नी मेवाराम सांसी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में राजपुर, परमार फलिया, जिला दाहोद (गुजरात) निवासी गीताबेन पत्नी रसूलभाई निनामा ने 24 फरवरी 2025 को आबूरोड थाने में बिना नंबरी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश शुरू की और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और कहां-कहां चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: नवरात्र के साथ ही आज राजस्थान स्थापना दिवस भी, जानिये सात चरणों कैसे यहां तक पहुंचा प्रदेश

इस चोरी का खुलासा करने में आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान, हेड कांस्टेबल हनुमान सिंह, दीपेन्द्रपाल सिंह, कांस्टेबल पहाड़ सिंह, रेलवे पुलिस थाना जोधपुर के कांस्टेबल हरकेश एवं मकराना चौकी में पदस्थ महिला कांस्टेबल श्रीमती बेबी डारा की अहम भूमिका रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें