फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: एक माह बाद भी खुले घूम रहे हैं हत्या के आरोपी, ग्रामीणों ने गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन सौंपा

Sat, 20 Jul 2024 04:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

जिले के बहरावंडा कला थाना क्षेत्र के मोरोज गांव में एक महीने पहले हुए हत्याकांड के मामले में आज सैकड़ों ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के बहरावंडा कला थाना क्षेत्र के मोरोज गांव में करीब एक माह पूर्व हुए विष्णु प्रजापत हत्याकांड के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस अधीक्षक को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


बजरिया स्थित महावीर पार्क में एकत्रित होकर ग्रामीण रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां कलेक्ट्रेट के समक्ष पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और फिर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। प्रजापत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण प्रजापत ने बताया कि मोरोज गांव में करीब एक महीने पहले एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी ,जिसे लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपियों के खिलाफ बहरावंडा कला थाने में मामला दर्ज करवाया गया था, जिसे लेकर आरोपियों ने नाबालिग के चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

हत्या की घटना को एक माह से भी अधिक का समय हो गया लेकिन आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है, ऐसे में आरोपियों द्वारा पीड़ित पक्ष को बार-बार धमकियां दी जा रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें