फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur : पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर किरोड़ीलाल मीणा ने किया ध्वज वंदन, महाकुंभ को बताया सबसे बड़ा मेला

Sun, 26 Jan 2025 03:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया। डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने ध्वज वंदन कर पुलिस परेड की सलामी ली। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने ध्वजारोहण कर पुलिस परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा राज्यपाल का संदेश पढ़ने से हुई। इसके बाद 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने देशभक्ति और राजस्थानी गीतों पर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह में शहीदों की वीरांगनाओं और जिले का नाम रोशन करने वाले उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनमें सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने अपने संबोधन में प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी और गणतंत्र हमारे पूर्वजों के बलिदानों का परिणाम हैं। उन्होंने भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले का उल्लेख करते हुए उसे दुनिया का सबसे बड़ा मेला बताया।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें