फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, शव स्टेट हाइवे पर रखकर प्रदर्शन

Sat, 08 Feb 2025 08:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

राजस्थान के सवाई माधोपुर में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान खेत पर रखवाली करने जा रहा था। इसी दौरान वह करटं की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले में खंडार क्षेत्र के परसीपुरा गांव में हाईटेंशन बिजली के तार से टच हुए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक काडु गुर्जर पुत्र धंजी गुर्जर उम्र करीब 30 बर्ष बताई जा रही है। यह खेतों पर रखवाली करने गया था। तभी रास्ते में पहले से ही हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था।

विज्ञापन




बता दें कि किसान को हाईटेंशन लाइन का तार दिखाई नहीं दिया और पैर उस तार से स्पर्श हो गया था, जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई थी। किसान के घर नहीं पहुंचने पर परिजन खेतों पर तलाश करने पहुंचे। तभी मृतक किसान जमीन पर पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौके पर ही झुलस कर पड़ा हुआ दिखाई दिया। उसके बाद बिजली सप्लाई बंद करने के लिए ग्रामीणों ने नजदीक GSS पर बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। 

वहीं, सूचना पर कार्यवाहक थाना इंचार्ज नंदराम गुर्जर मय स्टॉफ लेकर घटना स्थल पर पहुंचे थे और बिजली विभाग की FRT टीम भी मौके पर पहुंची। उसके बाद बिजली सप्लाई बंद की गई। जीएसएस से शट डाउन के बाद किसान को करंट से अलग किया। वहीं, मौके पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की बात कई। लेकिन निगम अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण नाराज हो गए और मृतक किसान के शव को लेकर उपखंड मुख्यालय पहुंचे। जहां पर अपनी मांग को लेकर स्टेट हाइवे 123 पर शुक्ला चौराहे पर शव को रखकर प्रदर्शन करने लगे। 
विज्ञापन


वहीं, पुलिस द्वारा समझाईश जारी रही और लोगों ने बताया कि मृतक के परिजनों को सरकारी नियम अनुसार बिजली निगम के लापरवाही अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एक सदस्य को सरकारी नौकरी सहित मुआवजा देने की मांग की जा रही है और मांगे मानने के बाद जाम को हटा दिया जाएगा। वहीं, हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें