फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: करंट लगने से आठ लोग झुलसे, 10 से अधिक घरों में फैला करंट, हाई वोल्टेज आने से हुआ हादसा

Mon, 11 Sep 2023 04:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर जिले में रवाना डूंगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में करंट के झटके लगने से आठ लोग झुलस गए। वहीं, दर्जन भर घरों में करंट दौड़ गया। बिजली लाइन में हाई वोल्टेज आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर में रवाना डूंगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव की बिजली की लाइन में हाई वोल्टेज करंट आने से गांव के दर्जनभर घरों में बिजली का करंट दौड़ गया। घरों में बिजली का करंट उतरने से महिला-पुरुष और बच्चों सहित आठ लोग झुलसकर घायल हो गए।

विज्ञापन


सभी करंट से झुलसे लोगों को ग्रामीणों ने सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक लक्ष्मीपुर गांव में बिजली की लाइन में 11 हजार वोल्टेज का करंट दौड़ गया, जिससे गांव के दर्जन भर घरों में बिजली का करंट दौड़ गया। ऐसे में घरों में काम कर रहे कई लोग बिजली के करंट की चपेट में आ गए, जिसमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं। करंट से घायल हुए सभी आठ लोगों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता जीपी वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलछेम पूछी। जेपी वर्मा का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते ही गांव में बिजली का करंट आया है, जिससे बेवजह ही आठ लोग घायल हो गए। हालांकि, सूचना मिलने के साथ ही बिजली विभाग द्वारा लाइट बंद कर दी गई थी, जिसे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें