टाईगर रिजर्व रणथंभौर पहुंचे राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से सीधे राजस्थान पहुंचे हैं। बुधवार शाम फ्लाइट से जयपुर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग होते उनका काफिला सवाई माधोपुर पहुंचा।
ये भी पढ़ें-
विश्व शांति एवं सर्व कल्याण की सामूहिक कामना को लेकर नवकार महामंत्र का जाप, भक्त हुए शामिल
बता दें कि अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद राहुल गांधी सीधे रणथंभौर की सैर करने सावाई माधोपुर पहुंचे हैं। अपने निजी कार्यक्रम के चलते राहुल गांधी रणथंभोर के होटल शेरबाग में ठहरे हुए हैं। गुरुवार सुबह की पारी में उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का दौरा किया। नेशनल पार्क के जोन नंबर दो में भ्रमण के दौरान बाघिन एरोहेड टी-84 और शावकों को देखा। भ्रमण के दौरान राहुल गांधी ने टाइगर अठखेलियों की तस्वीरें कैमरे में की कैद कीं।
रणथंभौर में अक्सर दिखता है गांधी परिवार
गांधी परिवार का रणथंभौर और टाइगर से गहरा संबंध है, जो भारतीय राजनीति और उनकी यात्रा से जुड़ा हुआ है। गांधी परिवार का इस स्थान से रिश्ता मुख्य रूप से राजीव गांधी और उनके परिवार के टाइगरों के संरक्षण में योगदान के कारण जुड़ा हुआ है। राजीव गांधी जब सोनिया गांधी से शादी करने के बाद लौटे, तो वह रणथंभौर गए। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रधानमंत्री के काल में रणथंभौर के लिए कई कार्य किए।
टीकाराम जूली ने किया था स्वागत
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार रात अहमदाबाद से जयपुर पहुंचे थे। जहां जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनकी अगवानी की थी। एयरपोर्ट से बाहर आकर राहुल गांधी सड़क मार्ग से रणथंभौर के लिए रवाना हो गए थे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा था कि राहुल गांधी रणथंभौर में निजी कार्यक्रम में रहेंगे। उसके बाद गुरुवार शाम तक रणथंभौर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।