फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: बारां स्थापना दिवस पर हादसा, हॉट एयर बैलून की रस्सी टूटने से 80 फीट नीचे गिरकर कर्मचारी की मौत

Thu, 10 Apr 2025 01:41 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

बैलून ऑपरेटर कंपनी के कर्मचारी तीसरे राउंड से पहले उसका ट्रायल कर रहे थे। ट्रायल के दौरान ही अचानक हवा का प्रेशर बढ़ गया और कंपनी कर्मचारी वासुदेव खत्री रस्सी से लटकता हुआ ऊपर चला गया। इसी दौरान रस्सी टूट गई।
विज्ञापन
रस्सी के सहारे हवा में लटका कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बारां जिले में स्थापना दिवस कार्यक्रम में दर्दनाक हादसा हो गया। हॉट एयर बैलून शो के दौरान अचानक बैलून में तेजी से हवा भर गई। हवा भरते ही बैलून तेजी से उड़ गया। इस दौरान बैलून की रस्सी पकड़े खड़ा कंपनी का कर्मचारी भी हवा में लटक रहा। करीब 80 फीट ऊंचाई तक वो हवा में लटका रहा और तभी रस्सी टूट गई और वो नीचे गिरकर घायल हो गया। उसको तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर कई सवाल खडे़ हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एसआई भर्ती परीक्षा घोटाला मामले में फतेहगढ़ के SDM हनुमान राम गिरफ्तार, एसओजी कर रही पूछताछ; जानें
विज्ञापन


बारां कोतवाली थाने के सीआई योगेश चैहान ने बताया कि हादसे से पहले हॉट एयर बैलून दो राउंड कर चुका था। इस बीच एक राउंड में स्थानीय विधायक राधेश्याम बैरवा ने भी अपने साथियों के साथ बैलून में उड़ान भरी थी। बैलून ऑपरेटर कंपनी के कर्मचारी तीसरे राउंड से पहले उसका ट्रायल कर रहे थे। जिसमें स्कूल के बच्चों को भी जाना था। इस बीच ट्रायल के दौरान ही अचानक हवा का प्रेशर बढ़ गया और कंपनी कर्मचारी वासुदेव खत्री रस्सी से लटकता हुआ ऊपर चला गया। कुछ देर में रस्सी टूटने से वो जमीन पर आ गिरा। इस घटना के बाद बारां जिला स्थापना के कार्यक्रमों के कैंसिल कर दिया गया। हादसे में जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। घटना को लेकर एफआईआर भी दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है। इस पूरे घटना में बैलून संचालक और उसके कर्मचारियों की ही गलती फिलहाल सामने आ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें