फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पूनिया ने सीएम गहलोत को लिखा पत्र, बाड़ी जेईएन और एईएन से मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग

Sun, 03 Apr 2022 04:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

धौलपुर में बाड़ी एईएन और जेईएन से विद्युत कार्यालय में घुसकर मारपीट की गई थी। इस मामले में सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बाड़ी जेईएन और एईएन से मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग की है। सतीश पूनिया ने जयपुर डिस्कॉम के बाड़ी उपखंड के कनिष्ठ और सहायक अभियंता पर किए गए जानलेवा हमले के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पूनिया ने गहलोत सरकार से आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। 

विज्ञापन

क्या है मामला

धौलपुर के बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में दर्जन भर लोगों ने घुसकर एईएन और जेईएन के साथ बेरहमी से मारपीट की थी बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में बैठकर दोनों अधिकारी विद्युत की बकाया वसूली को लेकर बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दस से पंद्रह लोग लाठी-डंडे लेकर ऑफिस में घुस गए, जहां उन्होंने जेईएन नितिन गुलाटी और हर्षदापति की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसमें दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें