फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: भारत-पाक बॉर्डर के कालूवाला गांव पहुंचे सतीश पूनियां, ग्रामीणों और सैनिकों से किया संवाद

Sat, 21 Jan 2023 09:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां शनिवार रात भारत-पाक बॉर्डर पर बीकानेर जिले के कालूवाला गांव पहुंचे और  जवानों-ग्रामीणों से संवाद किया। वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज प्रोग्राम के तहत पूनिया बॉर्डर के लोगों के बीच ही नाइट स्टे कर रहे हैं।
विज्ञापन
कालूवाला गांव पहुंचे सतीश पूनियां - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में सभी वर्गों को जोड़ने के लिए वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज यानि जीवंत सीमांत ग्राम कार्यक्रम चलाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने शनिवार को प्रोग्राम के तहत बॉर्डर के सीमावर्ती गांवों में आमजन से संवाद शुरू कर दिया है। पूनिया बीकानेर जिले के खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के कालूवाला गांव में नाइट स्टे कर रात बिता रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों को बताई मोदी सरकार की जन कल्याण की योजनाएं
यहां लोगों से केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याण की योजनाओं को लेकर उन्होंने संवाद किया और संस्कृति पर भी उन्होंने चर्चा की। सतीश पूनियां ने सीमाजन कल्याण समिति के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सीमा प्रहरी जवानों के हाल-चाल जाने। सेना अधिकारी आलोक शुक्ला, डिप्टी कमांडेंट प्रशांत चौहान उनके साथ रहे। पूनियां के साथ भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वरूण जावेरी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, विधायक बिहारी लाल विश्नोई, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, विश्वजीत कस्वां, प्रधान धर्मपाल बिरडा, नगरपालिका चेयरमैन अशोक फौजी भी साथ रहे।

राजासर और सतासर गांवों में भी कार्यकर्ताओं से संवाद
कालूवाला प्रवास पर जाने के दौरान पूनियां ने बीकानेर में ही सीमावर्ती क्षेत्र के पास राजासर और सतासर गांवों में भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बता दें कि वाईब्रेंट बॉर्डर विलेज कार्यक्रम भाजयुमो की ओर से देश और प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारी अलग-अलग जिलों में प्रवास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें