फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: पट्टे के फर्जी दस्तावेज बना गिरोह, सरपंच ने थाने में दर्ज कराया केस, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 01:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पुलिस ने जांच के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पंचायत समिति का पूर्व सदस्य है और रावत सेना मालिया टॉडगढ़ में सक्रिय है। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले में फर्जी पट्टों के संबंध में ग्राम पंचायत बड़ाखेड़ा के सरपंच ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें गिरोह द्वारा पट्टों के फर्जी दस्तावेज तैयार कराने की बात कही गई है।  

विज्ञापन


जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित गोयल ने कहा कि जवाजा पंचायत समिति की बड़ाखेड़ा ग्राम पंचाचत के सरपंच पृथ्वी पाल सिंह ने टॉडगढ़ पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया कि ग्राम पंचायत बड़ाखेड़ा में गिरोह द्वारा फर्जी पट्टे बनाए जा रहे है। रूपनगर अरनाली में चुन्नीदेवी पत्नी नारायण सिंह के नाम से 5 फरवरी 2023 को पट्टा जारी किया गया। इस पट्टे की बुक संख्या 22 ग्राम पंचायत बड़ाखेड़ा के नाम जारी नहीं हुई है। 

यह एक संगठित गिरोह का कृत्य है। इसके द्वारा फर्जी रसीद बुक, गोल मोहर, सरपंच की मोहर, ग्राम विकास अधिकारी की मोहर और संबंधित के फर्जी हस्ताक्षर करके आमजन को लूटा जा रहा है। पुलिस ने जांच के बाद बसंत सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी रूपनगर अरनाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति पंचायत समिति का पूर्व सदस्य है और रावत सेना मालिया टॉडगढ़ में सक्रिय है। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों को पुलिस तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें