फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सरस दूध फिर हुआ महंगा, जयपुर डेयरी ने गोल्ड, स्टैंडर्ड दूध और प्लेन छाछ के दाम दो रुपये लीटर बढ़ाए

Wed, 13 Oct 2021 01:33 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) से जारी नए रेट के मुताबिक, गोल्ड और स्टैंडर्ड दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है। नई दरों के लागू होने के बाद सरस गोल्ड दूध का आधा लीटर पैक 27 की जगह 28 रुपये और एक लीटर का पैक 54 की जगह पर 56 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
सरस दूध - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सरस डेयरी ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई दरें आज शाम (13 अक्तूबर) से होने वाली सप्लाई पर लागू की जाएगी। इससे पहले जयपुर डेयरी ने 9 जुलाई को दूध की कीमतों में दो रुपये लीटर की बढ़ोतरी की थी। जयपुर डेयरी से जयपुर के साथ ही दौसा में भी दूध की आपूर्ति होती है।

विज्ञापन

 

 

जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने नए रेट जारी कर दिये हैं। जिसके मुताबिक, गोल्ड और स्टैंडर्ड दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है। नई दरों के लागू होने के बाद सरस गोल्ड दूध का आधा लीटर पैक 27 की जगह 28 रुपये और एक लीटर का पैक 54 की जगह पर 56 रुपये में मिलेगा।
 

इसी तरह, सरस स्टैंडर्ड (ग्रीन) का आधा लीटर पैक 24 के स्थान पर 25 और एक लीटर पैक 48 के स्थान पर 50 रुपये में मिलेगा। इसके साथ-साथ सरस प्लेन छाछ भी महंगी की गई है। छाछ का आधा लीटर पैक अब 13 के बजाय 14 रुपये और एक लीटर का पैक 26 की बजाय 28 रुपये में मिलेगा। जबकि सरस टोंड (ब्लू) की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं।

विज्ञापन

 

अधिकारियों ने कहा, वित्तीय भार बढ़ने से दूध की कीमतों में आया उछाल
जयपुर डेयरी के अधिकारियों के मुताबिक, जयपुर डेयरी के लागत मूल्य एवं अन्य खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण डेयरी पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ रहा है। दूध की कीमतों में  उछाल आया है। इसके अलावा डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर दूध के परिवहन पर पड़ रहा है। इन्ही कारणों से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें