फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सोना-चांदी छोड़ जज के घर से तीन टन भारी लकड़ी चुरा ले गए चोर

Fri, 04 Jan 2019 11:18 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

  • ब्लैक मार्केट में चंदन की कीमत 30 से 35 लाख रुपये प्रति टन है।
  • चोरी हुए चंदन के पेड़ का वजन लगभग तीन टन बताया जा रहा है।
  • जानकारों के मुताबिक चोरी में लगे होंगे तीन से चार घंटे
     
विज्ञापन
Sandalwood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एक जज के घर चोरी हुई मगर चोरों ने पैसे या गहने नहीं बल्कि सालों पुरानी चंदन की लकड़ी चुराई है। फैमिली कोर्ट के जज किशन गुर्जर नेहरू गार्डन के अपने सरकारी आवास में रहते हैं। नए साल से पहले 30 दिसंबर को जब चोरी की घटना हुई तब पूरा परिवार छुट्टियों पर बाहर गया था।

विज्ञापन


चोरों ने रत के अंधेरे में पेड़ को काट दिया। बताया जा रहा है कि चोरी हुए चंदन की लकड़ी की कीमत एक करोड़ है। मामला तब प्रकाश में आया जब परिवार बुधवार को घर पर वापस आया।

नयापुरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी मनोज राणा ने कहा कि चोरों ने घर में बिजली की सप्लाई काट दिया था साथ ही फोन कनेक्शन भी काट दिए थे। उसके बाद चोरों ने पेड़ को काटा और वहां से फरार हो गए। जानकारों के मुताबिक यह चोरी की घटना बिना गार्ड या वहां मौजूद लोगों से सांठ-गांठ के नहीं हो सकती क्योंकि पेड़ काटने और ले जाने में कम से कम तीन चार घंटे का समय लगा होगा। 
विज्ञापन


चोरी हुए चंदन के पेड़ का वजन लगभग तीन टन बताया जा रहा है। पुराने केसों की भी जांच की जा रही है। इस मामलें की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें