फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salumbar: ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2; सलूम्बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 58 वांछित अपराधी गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 10:07 AM IST
सलूंबर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर

सार

Salumbar: सलूम्बर पुलिस ने 'ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर से 58 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें 57 स्थाई वारंटी और एक टॉप-10 इनामी अपराधी भी शामिल है।
विज्ञापन
सलूंबर जिला पुलिस अधीक्षक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2” के तहत सलूम्बर पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 58 वांछित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


विशेष टीमों का किया गया गठन
जानकारी के अनुसार, जिले में 1 मई 2026 से 31 मई 2026 तक चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक सलूम्बर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में जिला स्तरीय, वृत्त स्तरीय और थाना स्तरीय विशेष टीमों का गठन किया गया। अभियान के तहत एक जिला स्तरीय टीम, दो वृत्त स्तरीय टीमों सहित प्रत्येक थाने पर अलग-अलग पुलिस दल सक्रिय किए गए।

57 स्थाई वारंटियों पर हुई कार्रवाई
पुलिस टीमों ने लगातार कार्रवाई करते हुए 57 स्थाई वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उनके वारंटों का निस्तारण किया। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


टॉप-10 इनामी अपराधी भी गिरफ्तार
अभियान के दौरान धारा 299 सीआरपीसी में वांछित एक ऐसे अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया, जो जिले के इनामी और टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। पुलिस इस गिरफ्तारी को अभियान की बड़ी सफलता मान रही है।

ये भी पढ़ें: दहेज केस दर्ज होने के बाद आधी रात ससुराल पहुंचा दामाद, भागते समय हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप
विज्ञापन


कानून व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें