फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salumbar: कचूमरा गांव का सरकारी स्कूल बना चोरों का निशाना, ताले तोड़कर लैपटॉप, गेहूं, सिलेंडर और नकदी उड़ाई

Sun, 13 Jul 2025 12:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर

सार

कचूमरा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुछ बदमाशों ने स्कूल का ताला तोड़कर वहां से लैपटॉप, प्रिंटर और स्पीकर समेत गेहूं, गैस सिलेंडर और अन्य सामान चुरा लिया। इस घटना से ग्रामीणों में भयंकर गुस्सा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कचूमरा गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में देर रात अज्ञात बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने स्कूल का मुख्य ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से करीब 5 क्विंटल गेहूं, एक लैपटॉप, प्रिंटर, स्पीकर, दो गैस सिलेंडर, खाना बनाने की भट्टी तथा अक्षय पात्र योजना के तहत रखी नकदी राशि चुराकर फरार हो गए।

विज्ञापन


सुबह जब गांव के कुछ लोग रोज की तरह स्कूल के पास से गुजरे तो उन्होंने स्कूल के दरवाजे टूटे हुए देखे। सूचना तुरंत अन्य ग्रामीणों को दी गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी कुण थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

ये भी पढ़ें: Sikar News: हर महीने 1350 किमी की पदयात्रा, श्याम बाबा के ये अनूठा भक्त मुंबई से खाटू तक करता है पैदल सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह साफ हुआ है कि चोरों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। चोरों को स्कूल के अंदर रखी सामग्री की पूरी जानकारी थी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। उनका कहना है कि गांव में पुलिस की रात की गश्त ना के बराबर है, जिससे चोर बेखौफ होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव और आसपास के इलाकों में रात के समय गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें