फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सचिन पायलट सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने जाएंगे पंजाब, कल श्रीगंगानगर से ट्रेन से होंगे रवाना

Sun, 05 Jun 2022 11:14 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

सचिन पायलट सोमवार सुबह सात बजे श्रीगंगानगर स्टेशन पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव जाएंगे और उनके शोक संतृप्त परिवार से मिलेंगे। इसके लिए सोमवार को सचिन पायलट श्रीगंगानगर पहुंचेंगे, जहां से वो ट्रेन से पंजाब के लिए सीधे रवाना होंगे।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पायलट के श्रीगंगानगर पहुंचने की खबर के बाद कांग्रेस पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने उनकी स्वागत करने की पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस कार्यकर्ता सचिन पायलट का स्टेशन पर स्वागत करेंगे। बताया जा रहा है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुबह सात बजे श्रीगंगानगर आएंगे। 


कांग्रेस नेता अशोक चांडक ने पायलट के श्रीगंगानगर आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सचिन पायलट का श्रीगंगानगर में कोई कार्यक्रम नहीं है। वे सीधे ट्रेन से पंजाब के लिए रवाना हो जाएंगे। वे वहां सिद्धू मूसेवाला के पिता और परिवार के अन्य लोगों से मिलकर उन्हें सांत्वना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें