फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: गहलोत की नई कैबिनेट में 'पायलट' की उड़ान, बोले- कमी पूरी हो गई, अब कोई गुट नहीं

Sun, 21 Nov 2021 11:36 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में आज गहलोत कैबिनेट में 15 मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। इसमें चार दलित विधायक भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल में दलितों को जगह मिलने पर सचिन पायलट ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि आलाकमान ने खामियों पर गंभीरता से ध्यान दिया और उसे दूर करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
सचिन पायलट, कांग्रेस नेता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में महीनों तक चली सियासी हलचल के बीच आज नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी तकरार धीरे-धीरे शांत पड़ती जा रही। गहलोत कैबिनेट में रविवार को चार नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं।  इसी बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान के फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि जो कुछ कमियां थीं, उसपर कांग्रेस हाईकमान ने ध्यान दिया और उसे पूरा किया। पायलट ने कहा कि मंत्रिमंडल की नई सूची से अच्छा और साकारात्मक संदेश गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे को बार-बार उठाया था। मुझे खुशी है कि पार्टी आलाकमान और राज्य सरकार ने इसका संज्ञान लिया। बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुई बैठक में  गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था। 

2023 में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी- सचिन पायलट
रविवार को सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उन्हें कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस एकजुट होकर काम कर रही है। आज राजस्थान में हर वर्ग कांग्रेस के साथ जुड़कर काम कर रहा है। पायलट ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जिस तरह मौका दिया गया है उससे वह संतुष्ट हैं। 2023 में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देश पर पूरी निष्ठा से काम करूंगा।
विज्ञापन


पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना
मीडिया को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने भाजपा पर भी निशाना साधा। पायलट ने कहा कि भाजपा धीरे-धीरे हाशिए पर जा रही है। गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद 15 नए मंत्री शनिवार को शपथ लेंगे, जिनमें से 11 कैबिनेट मंत्री हैं। 

ये भी पढ़ें: केरल: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला ने युवक पर फेंका तेजाब, दो बच्चों की मां है आरोपी

सचिन पायलट खेमे से पांच मंत्री
सचिन पायलट खेमे के जिन लोगों को मंत्रालय में शामिल किया गया है, उनमें विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा और हेमाराम चौधरी कैबिनेट मंत्री हैं, इसके अलावा बृजेंद्र ओला और मुरारी मीणा राज्य मंत्री हैं।
विज्ञापन

हेमाराम चौधरी, मुरारीलाल मीणा व बृजेंद्र ओला पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के करीबी नेता हैं। पिछले साल अशोक गहलोत ने इन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था। इसको लेकर सचिन पायलट नाराज चल रहे थे, लेकिन गहलोत ने फिर से सचिन पायलट के करीबियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें