फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: नए अध्यक्ष के लिए जल्द चुनाव चाहते हैं G-23 के नेता, अब किसे मिल सकती है पार्टी की कमान?

Sat, 12 Mar 2022 04:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर बैठक हुई। जिसमें जी-23 सदस्यों ने स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर शुक्रवार की शाम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के हार के कारणों पर चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि बैठक में शामिल नेताओं ने अपनी पुरानी मांगों को फिर से पार्टी नेतृत्व के सामने रखने की बात कही। ये नेता लंबे समय से स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


G-23 के नेताओं की मांग है कि पार्टी में ऊपर से लेकर नीचे तक हर स्तर पर बदलाव हो। कहा जा रहा है कि G-23 के नेताओं ने अगले अध्यक्ष के रूप में सचिन पायलट जैसे किसी चेहरे को आगे बढ़ाने की बात कही है। ये देखना होगा कि पार्टी में हाशिए पर चल रहे इन नेताओं की कितनी सुनी जाती है। राजस्थान से जुड़े एक्पर्ट्स भी मानते हैं कि किसी युवा चेहरे को पार्टी की कमान सौंपी जानी चाहिए। राहुल गांधी के मना करने पर जिन नेताओं की दावेदारी सबसे मजबूत होगी उनमें सचिन पायलट एक हो सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस के ज्यादातर नेता राहुल गांधी को ही फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग करते रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से इतर होगा इसकी संभावना बहुत कम दिखती है। 
 
बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया। 2024 तक सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम प्रमुख बने रहने के लिए चुना गया था। कांग्रेस सभी राज्यों में बुरी तरह हारी है। पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह अपने दोनों सीटों पर हार गए। वहीं, नवजोत सिंह सिद्दू और हरीश रावत को भी करारी हार मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें