फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पायलट समर्थक विधायक बोले- कोई कुछ भी कहता रहे, भाजपा सांसद मीणा गरीबों के सच्चे मसीहा

Sun, 01 May 2022 09:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा सांसद की तारीफ करने वाले चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी सचिन पायलट समर्थक माने जाते हैं। उन्होंने भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को गरीबों का मसीहा बताया है। उनका यह बयान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर तंज माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विधायक वेदप्रकाश सोलंकी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के एक कांग्रेस विधायक ने भाजपा सांसद की तारीफ की। यह राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। सांसद की तारीफ करने वाले चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी सचिन पायलट समर्थक माने जाते हैं। उन्होंने भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को गरीबों का मसीहा बताया है। उनका यह बयान सचिन पायलट गुट के मुखर होने का संकेत माना जा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सांसद किरोड़ी लाल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में भाजपा सांसदों के साथ बैठक की थी। मैंने सुना कि इस बैठक में पीएम ने डॉ. किरोड़ी मीणा के बारे में कहा कि बाकि सांसद कुछ नहीं कर रहे हैं, जो किरोड़ी मीणा करते हैं, आप सब वही करो, मतलब धमाल पट्टी करो। धमाल पट्टी होगी तो हिंसा होगी और सरकार का काम रुकेगा।

रविवार को चाकसू विधानसभा क्षेत्र के कोटखावदा में बादामी देवी को न्याय दिलाने के लिए हो रहे धरने में विधायक वेदप्रकाश सोलंकी शामिल हुए। यहां अपने भाषण में किरोड़ी लाल मीणा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. साहब आपको कोई धमाल करने वाला कहे या और कुछ कहे, लेकिन आप गरीबों के सच्चे मसीहा हैं। विधायक सोलंकी द्वारा सीएम गहलोत का नाम लिए बिना दिए गए इस बयान की सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सांसद बोले- धमालपट्टी जारी रहेगी 
मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ट्वीट कर कहा कि, गहलोत जी आप स्वयं को गांधीवादी कहते हैं। फिर भी आपको सरकार की तानाशाही से पीड़ित लोगों और बेरोजगारों का शांतिपूर्ण आंदोलन धमालपट्टी लगता है। इनसे हिंसा और अशांति नहीं होती है और न ही विकास रुकता है। आपके नेतृत्व में चल रही नकारा सरकार की पोल अवश्य खुलती है। अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना मेरे स्वभाव में है। मुख्यमंत्री जी अगर आपको ये धमालपट्टी लगती है तो यह जारी रहेगी। अब और जोर-शोर से होगी, पूरे प्रदेश में होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें