फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पायलट बोले- दुखी हूं, लेकिन संगीन आरोपों से आश्चर्यचकित नहीं हूं

Mon, 20 Jul 2020 06:22 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

राजस्थान में चल रही सियासी हलचल के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के बयान पर पलटवार किया है। पायलट ने कहा कि मैं दुखी हूं, लेकिन मेरे खिलाफ लगाए जा रहे ऐसे आधारहीन और संगीन आरोपों से आश्चर्यचकित नहीं हूं।

विज्ञापन


पायलट ने कहा कि यह पूरी तरह से मुझे बदनाम करने और राजस्थान के पार्टी नेतृत्व के खिलाफ कांग्रेस के सदस्य और विधायक के रूप में उठाई गई वैध चिंताओं को नजरंदाज करने के लिए किया गया है। इस प्रयास का उद्देश्य मुझे बदनाम करना और मेरी विश्वसनीयता पर हमला करना है। 




 


उन्होंने आगे कहा कि मुख्य मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए यह सब किया जा रहा है। कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने सोमवार को आरोप लगाया कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उनसे पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने के बारे में चर्चा की थी। इसके साथ ही मलिंगा ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि उन्हें पैसों की पेशकश की गई थी।
विज्ञापन


प्रदेश के बाड़ी से विधायक मलिंगा ने मीडिया से कहा कि अपने कुछ काम के सिलसिले में दो बार तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट से मिले। मलिंगा के अनुसार इस दौरान पायलट ने उनसे कहा, 'भाजपा में चलना है, पार्टी छोड़नी है।'

मलिंगा के अनुसार इस दौरान पायलट ने पैसों की भी चर्चा की और कहा गया कि 'आप मुंह तो खोलो जितना चाहोगे पैसा मिलेगा।' यह पूछे जाने पर कि इस बात का क्या सबूत हैं, इस पर मलिंगा ने कहा, 'अगर मेरी बात झूठी है तो पायलट आकर कह दें कि मैं झूठ बोल रहा हूं, बाकी मैं तो मंदिर में जाकर भी यह बात कह सकता हूं।' 

मलिंगा के अनुसार उन्होंने पायलट से कहा कि उनकी आत्मा इस तरह के काम के लिए नहीं मान रही। विधायक ने कहा कि उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बताया था। मलिंगा के अनुसार यह घटनाक्रम पंचायतों के परिसीमन के समय से पिछले छह सात महीने से चल रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें